प्रकृति (कक्षा-5) पाठ-18 भारतीय संविधान तथा शासन व्यवस्था

भारतीय संविधान तथा शासन व्यवस्था

संपूर्ण पाठ, प्रश्न-उत्तर के रूप में

अति लघु उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न. संविधान के निर्माण के लिए जो सभा बनी थी उसे किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर. संविधान सभा

प्रश्न. संविधान सभा का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?

उत्तर. डॉ. राजेंद्र प्रसाद

प्रश्न. संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए एक प्रारूप समिति बनाई गई थी,इस समिति के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर. डॉ.भीमराव राम जी अम्बेडकर

प्रश्न. भारत के संविधान को बनने में कितना समय लगा था?

उत्तर. 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन

प्रश्न. संविधान को पूरे देश में कब लागू किया गया था?

उत्तर. 26 जनवरी 1950

प्रश्न. भारत में किस तरह की शासन प्रणाली है?

उत्तर. संसदीय शासन प्रणाली

प्रश्न. मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी होती है?

उत्तर. लोकसभा के प्रति

प्रश्न. संविधान में नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार दिए गए हैं?

उत्तर. छ:(6)

प्रश्न. संविधान में नागरिकों के कितने मौलिक कर्तव्य बताए गए हैं?

उत्तर. ग्यारह(11)

प्रश्न. संविधान के अनुसार किस आयु वर्ग के लोग चुनाव में वोट डाल सकते हैं?

उत्तर. 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग

प्रश्न. संविधान में किस आयु वर्ग के सभी बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त है?

उत्तर. 6 से 14 वर्ष

प्रश्न. व्यवस्थापिका का क्या कार्य है?

उत्तर. कानून का निर्माण करना

प्रश्न. कार्यपालिका का क्या कार्य है?

उत्तर. कानून को लागू करना

प्रश्न. न्यायपालिका का क्या कार्य है?

उत्तर. कानून के अनुसार न्याय करना

प्रश्न. भारत की केंद्रीय व्यवस्थापिका को क्या कहते हैं?

उत्तर. संसद

प्रश्न. उच्च सदन कौन-सा है?

उत्तर. राज्य सभा

प्रश्न. निम्न सदन कौन-सा है?

उत्तर. लोकसभा

प्रश्न. लोकसभा और राज्यसभा में से स्थाई सदन कौन-सा है?

उत्तर. राज्यसभा 

प्रश्न. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

उत्तर. 6 वर्ष का

प्रश्न. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को क्या कहते हैं?

उत्तर. सांसद (M.P.)

प्रश्न. देश के लिए कानून कौन बनाता है?

उत्तर. संसद के दोनों सदन मिलकर देश के लिए कानून बनाते हैं.

प्रश्न. संसद दोनों सदनों द्वारा मिलकर बनाए गए कानून के लिए किसकी सहमति आवश्यक है?

उत्तर. राष्ट्रपति

प्रश्न. केंद्रीय कार्यपालिका का प्रमुख कौन होता है?

उत्तर. राष्ट्रपति

प्रश्न. देश का प्रथम नागरिक किसे कहते हैं?

उत्तर. राष्ट्रपति को

प्रश्न. राष्ट्रपति को कितने वर्षों के लिए चुना जाता है?

उत्तर. 5 वर्षों के लिए

प्रश्न. प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

उत्तर. राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न. लोकसभा में बहुमत दल का नेता कौन होता है?

उत्तर. प्रधानमंत्री

प्रश्न. किसकी सलाह पर मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है?

उत्तर. प्रधानमंत्री की सलाह पर

प्रश्न. संसद जो कानून बनाती है उसे कौन लागू करता है?

उत्तर. कार्यपालिका

प्रश्न. देश की शासन व्यवस्था का संचालन कौन करता है?

उत्तर. कार्यपालिका

प्रश्न. सेना के कितने प्रकार हैं?

उत्तर. तीन; जल सेना, थल सेना, वायु सेना

प्रश्न. जल, थल एवं वायु सेना का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?

उत्तर. राष्ट्रपति

प्रश्न. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है?

उत्तर. उपराष्ट्रपति

प्रश्न. हमारे देश में नियमों, कानूनों की रक्षा के लिए किसकी व्यवस्था है?

उत्तर. न्यायपालिका की

प्रश्न. हमारे देश में सबसे बड़ा न्यायालय कौन-सा है?

उत्तर. सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय कहां पर स्थित है?

उत्तर. नई दिल्ली में

प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

उत्तर. राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न. राज्य का सबसे बड़ा न्यायालय कौन होता है?

उत्तर. उच्च न्यायालय

प्रश्न. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

उत्तर. राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न. उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय कहां पर स्थित है?

उत्तर. प्रयागराज

प्रश्न. उत्तर प्रदेश के उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ कहां पर स्थित है?

उत्तर. लखनऊ

प्रश्न. जिला स्तर के न्यायालय को क्या कहते हैं?

उत्तर. जिला न्यायालय

प्रश्न. जिला न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न. प्रतिवर्ष 26 जनवरी को  किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर. गणतंत्र दिवस

लघु उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न. हमारा संविधान क्यों बनाया गया?

उत्तर. घर तथा विद्यालय की तरह ही देश के काम काज को चलाने के लिए बहुत सारे नियम बनाए गए हैं, इन्हीं नियमों के अनुसार हमारे देश का शासन काम करता है.सभी नियमों को एक पुस्तक में लिपिबद्ध किया गया है जिसे संविधान कहते हैं.

प्रश्न. छोटे-मोटे आपसी विवादों के निपटारे के लिए कौन सी अदालतें होती हैं?

उत्तर. लोक अदालत, पारिवारिक अदालत तथा उपभोक्ता अदालतें

प्रश्न. राष्ट्रपति के प्रमुख कार्य कौन-कौन से हैं?

उत्तर. संसद की बैठक बुलाना, कोई अध्यादेश (देश के लिए नियम या कानून) जारी करना, राज्यों में राज्यपाल सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करना आदि.

प्रश्न. किसके-किसके मिलने से संसद बनती है?

उत्तर. राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा से मिलकर संसद बनती है.

प्रश्न. कार्यपालिका किस-किस के मिलने से बनती है?

उत्तर. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवम् मंत्रियों से मिलकर कार्यपालिका बनती है.

प्रश्न. राज्यसभा के कितने सदस्य कितने वर्षों पर सेवानिवृत्त होते हैं?

उत्तर. राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य प्रति 2 वर्षों पर सेवानिवृत्त होते हैं.

प्रश्न. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कौन करता है?

उत्तर. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव राज्यों के विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा होता है.

प्रश्न. केंद्रीय सरकार के कितने अंग हैं?

उत्तर. तीन अंग

  • व्यवस्थापिका
  • कार्यपालिका
  • न्यायपालिका 

प्रश्न. लोकसभा के सदस्य कितने वर्ष के लिए और किसके द्वारा चुने जाते हैं?

उत्तर. लोकसभा के सदस्य 5 वर्ष के लिए जनता द्वारा चुने जाते हैं.

प्रश्न. लोकसभा का सदस्य चुने जाने के लिए कितने वर्ष की आयु होनी चाहिए?

उत्तर. 25 साल या उससे अधिक आयु का व्यक्ति लोकसभा का सदस्य हो सकता है.

प्रश्न. लोकसभा के सदस्यों के चुनाव में कितने आयु वर्ग के लोग वोट डाल सकते हैं?

उत्तर. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग

प्रश्न. राष्ट्रपति का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है?

उत्तर. राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा,राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न. भारतीय संविधान की विशेष बातें कौन-कौन सी हैं

उत्तर. भारतीय संविधान में कहा गया है कि भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न देश है,यह अपने नियम कानून स्वयं बनाएगा.

संविधान में हमारे देश को समाजवादी राज्य कहा गया है जिसका लक्ष्य समाज की आर्थिक एवं सामाजिक विषमताओं को दूर करना है.

संविधान में देश के सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन करने की छूट मिली है.

भारत में संसदीय शासन प्रणाली है जिसमें मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति उत्तरदाई होती है.

संविधान में नागरिकों को छ: मौलिक अधिकार दिए गए हैं और उनको 11 मूल कर्तव्य बताए गए हैं.

केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर जनता द्वारा चुनी गई सरकारें हैं.

संविधान के अनुसार 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग चुनाव में वोट डालते हैं.

संविधान में 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त है.

सामाजिक समानता मौलिक अधिकार है. बालिकाओं को भी बालकों के समान अधिकार प्रदान किए गए हैं. यह अधिकार उनके पालन-पोषण शिक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित हैं.

3 thoughts on “प्रकृति (कक्षा-5) पाठ-18 भारतीय संविधान तथा शासन व्यवस्था”

  1. It is a very useful fact related to the curriculum of the students. You explained your point in very nice and simple words. Best wishes for your work.

    Reply

Leave a Comment