प्रकृति(कक्षा-5) पाठ-17 विश्व में भारत

प्रकृति (कक्षा 5)पाठ-17 विश्व में भारत

सम्पूर्ण पाठ प्रश्न-उत्तर के माध्यम से.

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न.हमारी पृथ्वी का आकार कैसा है?

उत्तर.चपटा गोलाकार(जियॉइड)

प्रश्न.हमारी पृथ्वी के कितने भाग पर जल पाया जाता है?

उत्तर.लगभग 71%(प्रतिशत) भाग पर

प्रश्न.हमारी पृथ्वी का कितना प्रतिशत भाग महासागरों से आच्छादित है?

उत्तर.लगभग 29%(प्रतिशत) भाग

प्रश्न.पृथ्वी पर महाद्वीप किसके द्वारा पृथक किए जाते हैं?

उत्तर.महासागरों द्वारा

प्रश्न.हमारी पृथ्वी पर कितने महासागर पाए जाते हैं?

उत्तर.पांच(5) महासागर

प्रश्न.विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

उत्तर.प्रशांत महासागर

प्रश्न.विश्व का सबसे गहरा महासागर कौन सा है?

उत्तर.प्रशांत महासागर

प्रश्न.मेरियाना ट्रेंच की गहराई कितनी है?

उत्तर.लगभग 11 किलोमीटर (11,034 मीटर) 

प्रश्न.पृथ्वी पर फैला स्थल भाग कितने महाद्वीपों में विभाजित है?

उत्तर.सात (7) महाद्वीपों में 

प्रश्न.विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर.एशिया महाद्वीप

प्रश्न.विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर.ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

प्रश्न.विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी का क्या नाम है?

उत्तर.माउंट एवरेस्ट

प्रश्न.माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है?

उत्तर.नेपाल

प्रश्न.माउंट एवरेस्ट किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर.एशिया महाद्वीप में

प्रश्न.माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कितनी है?

उत्तर.लगभग 8,848 मीटर

प्रश्न.विश्व की लगभग 60%(प्रतिशत) जनसंख्या किस महाद्वीप में निवास करती है?

उत्तर.एशिया महाद्वीप में

प्रश्न.विश्व की सबसे लंबी नदी का क्या नाम है?

उत्तर.नील नदी

प्रश्न.विश्व की सबसे चौड़ी नदी का क्या नाम है?

उत्तर. अमेजन नदी

प्रश्न.भारत के दक्षिण में कौन सा महासागर है?

उत्तर.हिंद महासागर

प्रश्न.विश्व का एक मात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर है?

उत्तर.हिंद महासागर (हिंदुस्तान के नाम पर यह नाम पड़ा)

प्रश्न.भारत के पश्चिम में स्थित देशों के क्या नाम हैं?

उत्तर.१) पाकिस्तान २) अफगानिस्तान

प्रश्न.भारत के उत्तर में स्थित देशों के क्या नाम हैं?

उत्तर. १) नेपाल २) चीन

प्रश्न.भारत के पूर्व में स्थित देशों के क्या नाम हैं?

उत्तर.१) म्यांमार, २) बांग्लादेश

प्रश्न.भारत के दक्षिण में स्थित देशों के क्या नाम हैं?

उत्तर.१) श्रीलंका, २) मालदीव

प्रश्न.भारत में कितने राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं?

उत्तर.28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश

प्रश्न.भारत की राजधानी क्या है?

उत्तर.नई दिल्ली

प्रश्न.भारत का सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) कहां स्थित है?

उत्तर.नई दिल्ली

प्रश्न. संसद भवन कहां स्थित है?

उत्तर.नई दिल्ली

प्रश्न. राष्ट्रपति भवन कहां स्थित है?

उत्तर.नई दिल्ली

प्रश्न.  विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन-सी दो नदियां बनाती है?

उत्तर.  गंगा एवं ब्रह्मपुत्र

प्रश्न. भारत के किस राज्य में थार मरुस्थल स्थित है?

उत्तर.  राजस्थान

प्रश्न.  रेगिस्तान का जहाज किसे कहते हैं?

उत्तर.  ऊंट को

प्रश्न. भारत में पश्चिम की ओर बहकर अरब सागर में मिलने वाली प्रमुख नदियां कौन सी है? 

उत्तर. नर्मदा एवं ताप्ती

प्रश्न. दक्षिण की कौन-कौन सी प्रमुख नदियां बंगाल की खाड़ी में मिलती हैं?

उत्तर. गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, आदि

प्रश्न. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कहां पर स्थित है?

उत्तर. बंगाल की खाड़ी में

प्रश्न.  लक्षद्वीप द्वीप समूह कहां पर स्थित है?

उत्तर. अरब सागर में

प्रश्न. भारत में मुख्य रूप से कितने प्रकार के वन पाए जाते हैं?

उत्तर. पांच प्रकार के

प्रश्न. वेलांचली या डेल्टाई वनों का सर्वाधिक विस्तार किस राज्य में है?

 उत्तर. पश्चिम बंगाल में

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न. ग्लोब किसे कहते हैं?

उत्तर.पृथ्वी के लघु प्रतिरूप (मॉडल) को ग्लोब कहते हैं.

प्रश्न.मानचित्र किसे कहते हैं?

उत्तर.ग्लोब का कागज पर समतल प्रस्तुतिकरण मानचित्र कहलाता है.

प्रश्न.महाद्वीप किसे कहते हैं?

उत्तर.पृथ्वी पर बहुत बड़े स्थल खंडों को महाद्वीप कहा जाता है.

प्रश्न.महासागर किसे कहते हैं?

उत्तर.पृथ्वी पर अत्यंत विशाल जल राशियों को महासागर कहते हैं.

प्रश्न.पृथ्वी पर पाए जाने वाले पांचों महासागरों के क्या क्या नाम हैं?

उत्तर.१)प्रशांत महासागर २)अटलांटिक महासागर ३)हिंद महासागर ४)आर्कटिक महासागर ५)दक्षिणी महासागर

प्रश्न.विश्व के सबसे गहरे स्थान का क्या नाम है और यह कहां पाया जाता है?

उत्तर.मेरियाना गर्त (ट्रेंच),जो प्रशांत महासागर में पाया जाता है.

प्रश्न.पृथ्वी पर फैले सातों महाद्वीपों के क्या क्या नाम हैं?

उत्तर. १)एशिया महाद्वीप २)यूरोप महाद्वीप ३)अफ्रीका महाद्वीप ४)उत्तरी अमेरिका महाद्वीप ५)दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप ६)ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप ७) अंटार्कटिका महाद्वीप

प्रश्न.पर्वत किसे कहते हैं?

उत्तर. सामान्यत: आस पास के धरातल से ऊंचे उठे भाग, पर्वत कहलाते हैं. पर्वतों का शिखर संकुचित होता है,इनकी आकृति शंक्वाकार होती है.

प्रश्न.पर्वत श्रेणी किसे कहते हैं?

उत्तर.पर्वत अक्सर समूह में पाए जाते हैं, इन्हें ही पर्वत श्रेणी कहा जाता है.

प्रश्न.विश्व की  प्रमुख पर्वत श्रेणियों कौन कौन से हैं?

उत्तर.हिमालय पर्वत श्रेणी ,कुनलून पर्वत श्रेणी,हिंदुकुश पर्वत श्रेणी,कराकोरम पर्वत श्रेणी, एटलस पर्वत श्रेणी,ड्रेकेंसबर्ग पर्वत श्रेणी, यूराल पर्वत श्रेणी,आल्पस पर्वत श्रेणी,काकेशस पर्वत श्रेणी, रॉकीज पर्वत श्रेणी,अपलेशियन पर्वत श्रेणी,ग्रेट डिवाइडिंग रेंज,एंडीज पर्वत श्रेणी आदि.

प्रश्न. पठार किसे कहते है?

उत्तर.पृथ्वी पर तुलनात्मक रूप से ऊंचे उठे चौरस स्थल भाग को पठार कहते हैं,पठार का उपरी भाग ऊबड़ खाबड़ होता है,पठार के किनारे सामान्यत: खड़े ढाल वाले होते हैं.

प्रश्न.विश्व के प्रमुख पठार कौन कौन से हैं?

उत्तर.पामीर का पठार,तिब्बत का पठार,भारत में दक्कन का पठार,ईरान का पठार,अरब का पठार, कोलोरेडो पठार,कोलंबिया पठार,ब्राजील की उच्च भूमि, बोलिविया का पठार,पश्चिम ऑस्ट्रेलिया का पठार आदि.

प्रश्न.मैदान किसे कहते हैं?

उत्तर.धरातल का समतल भाग मैदान कहलाता है, प्रायः मैदान का निर्माण नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से होता है.

प्रश्न.विश्व के प्रमुख मैदान कौन कौन से हैं?

उत्तर.सिंधु का मैदान,गंगा तथा ब्रम्हपुत्र का मैदान,यूरोप का मध्यवर्ती मैदान,उत्तरी अमेरिका का मध्यवर्ती मैदान, ह्वांगहों का मैदान आदि.

प्रश्न.विश्व के प्रमुख नदियों के क्या नाम हैं?

उत्तर.गंगा, सिंधु, सतलज, ब्रम्हपुत्र, यमुना, गोदावरी, इरावदी, मीकांग, ह्वांगहों, नील, जायरे, जांबेजी, लिम्पोपो, पराना, परागुए, अमेजन, मिसिसिपी-मिसौरी, सेंटलॉरेंस, डेन्यूब, टेम्स, लाइन, वोल्गा आदि.

प्रश्न.हमारे देश भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं?

उत्तर.अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं मालदीव

प्रश्न.भारत का दक्षिणी भाग कितने ओर से समुंद्र से घिरा हुआ है?

उत्तर.तीन ओर से,पूर्व में बंगाल की खड़ी,पश्चिम में अरब सागर एवं दक्षिण में हिंद महासागर

प्रश्न. प्राकृतिक संरचना के आधार पर भारत को कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर.पांच(5) भागों में १) उत्तर का पर्वतीय भाग २) उत्तर का विशाल मैदान ३) थार का मरुस्थल ४) दक्षिण का पठारी भाग ५) तटीय मैदान एवं द्वीपसमूह

प्रश्न. भारत के उत्तर का पर्वतीय भाग  कहां से कहां तक  फैला है?

उत्तर जम्मू कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक, इसे हिमालय पर्वत के नाम से जाना जाता है.

प्रश्न. हिमालय पर्वतमाला किन पर्वत श्रेणियों से मिलकर बनी है?

उत्तर. हिमालय पर्वतमाला 3 समानांतर पर्वत श्रेणियों से मिलकर बनी है इनके नाम हैं वृहद हिमालय या हिमाद्री, हिमाचल या मध्य हिमालय एवं शिवालिक

प्रश्न. उत्तर के विशाल मैदान का निर्माण किस प्रकार हुआ है?

उत्तर. हिमालय से  बहकर  दक्षिण की ओर आने वाली तथा पठार से बहकर  उत्तर की ओर आने वाली नदियों के साथ आई उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी से उत्तर के विशाल मैदान का निर्माण हुआ है.

प्रश्न. उत्तर के विशाल मैदान का विस्तार कहां से कहां तक है?

उत्तर. उत्तर के विशाल मैदान का विस्तार पंजाब से लेकर असोम तक है.

प्रश्न. उत्तर के विशाल मैदान में बहने वाली प्रमुख नदियों के नाम क्या  हैं?

उत्तर.  सतलज, गंगा, यमुना, घाघरा, चंबल, टोंस, सोन, गंडक, कोसी, महानंदा, दामोदर, ब्रह्मपुत्र आदि

प्रश्न.  सैंड ड्यून क्या है?

उत्तर. रेत के तीनों को बालुका स्तूप या सैंड ड्यून का जाता है.

प्रश्न. भारत में दक्षिण के पठार की  भौगोलिक स्थिति क्या है?

उत्तर. दक्षिण का पठार उत्तर के विशाल मैदान के दक्षिण में स्थित है, उत्तर पश्चिम में अरावली पर्वत, पश्चिम में पश्चिमी घाट तथा पूर्व में पूर्वी घाट पर्वत स्थित हैं. 

प्रश्न.  दक्षिण का पठार अनेक छोटे-छोटे पठारों में विभाजित है उनमें से कुछ के प्रमुख नाम क्या हैं?

उत्तर. बुंदेलखंड पठार, बघेलखंड पठार, छोटा नागपुर पठार, मालवा पठार, दक्कन का लावा पठार आदि

प्रश्न. दक्षिण के पठार में बहने वाली प्रमुख नदियों के नाम क्या  हैं?

उत्तर. चंबल, बेतवा, टोंस, सोन, नर्मदा, ताप्ती, दामोदर, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि.

प्रश्न. भारत में पांच प्रकार के वन पाए जाते हैं, उनके नाम क्या हैं?

उत्तर. सदाबहार वन, पतझड़ या पर्णपाती वन, मरुस्थलीय कांटेदार वन, पर्वतीय वन,  विलांचली  या डेल्टाई वन

प्रश्न.  सदाबहार वन किसे कहते हैं?

उत्तर. ऐसे वन जो पूरे साल हरे-भरे रहते हैं उन्हें सदाबहार वन कहते हैं.

प्रश्न. सदाबहार वन कहां पाए जाते हैं?

उत्तर. सदाबहार वन अधिक वर्षा वाले गर्म स्थानों पर पाए जाते हैं.

प्रश्न. भारत में सदाबहार वनों का विस्तार कहां-कहां पर है?

उत्तर. पश्चिमी घाट, उत्तर पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों,अंडमान और निकोबार दीप समूह  में

प्रश्न. सदाबहार वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष कौन-कौन से हैं?

उत्तर. रोजवुड, महोगनी, रबड़, ताड़, बांस, आबनूस, नारियल आदि

प्रश्न. पतझड़ या पर्णपाती वन किसे कहते हैं?

उत्तर. ऐसे वन जो शीतकाल के अंत में वर्ष में एक बार अपनी पत्तियां गिरा देते हैं,पतझड़  या पर्णपाती वन कहलाते हैं, इन वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है.

प्रश्न.भारत के किन किन राज्यों में  पतझड़ या पर्णपाती वनों का मुख्य रूप से विस्तार  है?

उत्तर. पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड आदि

प्रश्न. पतझड़ या पर्णपाती वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष कौन-कौन से हैं?

उत्तर.  शीशम, नीम, महुआ, बरगद, पीपल, आंवला, सेमल, पलाश, बेल, खैर आदि

प्रश्न. मरुस्थलीय या कांटेदार वन कहां पाए जाते हैं?

उत्तर. कम वर्षा वाले पठारी और मरुस्थलीय स्थानों पर मरुस्थली या कांटेदार वन पाए जाते हैं.

प्रश्न. मरुस्थली वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष कौन से हैं?

उत्तर. कीकर, खजूर, बबूल, खेजड़ी आदि

प्रश्न. भारत में मरुस्थली वनों का विस्तार कहां पर है?

उत्तर. पश्चिमी एवं मध्य भारत के कम वर्षा वाले पठारी स्थानों तथा थार मरुस्थल में

 प्रश्न. पर्वतीय वन किसे कहते हैं?

उत्तर. पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ती ऊंचाई के साथ तापमान एवं वर्षा में परिवर्तन होता है इसी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष प्रकार के वन पाए जाते हैं, जिन्हें पर्वतीय वन कहा जाता है.

प्रश्न. भारत में पर्वतीय वनों का विस्तार कहां-कहां पर है?

उत्तर.  हिमालय, विंध्याचल, सतपुड़ा एवं पश्चिमी घाट  पर्वतों पर

प्रश्न. हिमालय के पर्वतीय वन में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्षों के क्या नाम  हैं?

उत्तर. देवदार, चिनार, स्प्रूस, सिल्वर फर, जूनिपर पाइन, बर्च  आदि

प्रश्न. दक्षिण के पर्वतीय वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्षों के नाम क्या हैं?

उत्तर. मगनोलिया, लेरेच, सिनकोना आदि

प्रश्न. वेलांचली या डेल्टाई वन कहां पाए जाते हैं?

उत्तर. समुद्र के किनारें दलदली भागों एवं नदियों के डेल्टा में वेलांचली या डेल्टाई वन वन पाए जाते हैं.

प्रश्न. वेलांचली या डेल्टाई वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष कौन-कौन से हैं?

उत्तर. नारियल, ताड़, सुंदरी आदि

प्रश्न. वेलांचली या डेल्टाई वनों का नाम सुंदर वन  कैसे पड़ा?

उत्तर. सुंदरी नामक वृक्ष की अधिकता के कारण  पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश में डेल्टाई वन सुंदरवन के नाम से भी जाने जाते हैं.

प्रश्न. वन्यजीवों की सुरक्षा, विकास एवं स्वतंत्र विचरण के लिए सरकार के द्वारा किसकी स्थापना की जाती है?

उत्तर. राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभयारण्य  एवं  पक्षी विहार आदि 

भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानियाँ

क्र.सं.राज्य का नामराजधानी
1आंध्र प्रदेशअमरावती
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर
3असोमदिसपुर
4बिहारपटना
5छत्तीसगढ़रायपुर
6गोवापणजी
7गुजरातगांधीनगर
8हरियाणाचंडीगढ़
9हिमाचल प्रदेशशिमला
10झारखंडरांची
11कर्नाटकबंगलुरु
12केरलतिरुअनंतपुरम
13मध्य प्रदेशभोपाल
14महाराष्ट्रमुंबई
15मणिपुरइंफाल
16मेघालयशिलांग
17मिजोरमआइजोल
18नागालैंडकोहिमा
19ओडिशाभुवनेश्वर
20पंजाबचंडीगढ़
21राजस्थानजयपुर
22सिक्किमगंगटोक
23तमिलनाडुचेन्नई
24तेलंगानाहैदराबाद
25त्रिपुराअगरतला
26उत्तर प्रदेशलखनऊ
27उत्तराखंडदेहरादून
28पश्चिम बंगालकोलकाता

भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेश व उनकी राजधानियां

क्र.सं.केंद्र शासित प्रदेश का नामराजधानी
1अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पोर्टब्लेयर
2चंडीगढ़चंडीगढ़
3दादरा और नगर हवेली एवं दमन दीव  दमन
4दिल्लीदिल्ली
5लक्षद्वीप कवारत्ती
6पुदुचेरीपुदुचेरी
7जम्मू कश्मीर जम्मू एवं श्रीनगर
8लद्दाख  लेह

यह भी पढ़ें-

Leave a Comment