हिन्दी भाषा और लिपि

भाव, विचार का ज्ञान कराए, वह माध्यम भाषा कहलाए।

भाषा (Language)

भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा हम अपने भावों या विचारों को दूसरे के सामने प्रकट करते हैं तथा दूसरे के भावों और विचारों को समझते हैं।

भाषा के रूप

हम दूसरों के विचारों को सुनकर अथवा पढ़कर समझते हैं। भावों और विचारों को दो प्रकार से प्रकट किया तथा समझा जा सकता है-

1. कहकर (बोलकर) और सुनकर

जैसे- 

  • मां कहानी सुना रही है।
  • राम गाना सुन रहा है।

2. लिखकर और पढ़कर

जैसे-

  • राधा पत्र लिख रही है।
  • राजू समाचार पत्र पढ़ रहा है।

भाषा के प्रकार (Kind of Language)

भाषा तीन प्रकार की होती है-

1. मौखिक भाषा

2. लिखित भाषा

3. सांकेतिक भाषा

मौखिक भाषा (Oral Language)

जब हम अपने मन के भावों को बोलकर प्रकट करते हैं तो उसे मौखिक भाषा कहते हैं।

लिखित भाषा (Written Language)

जब हम अपने मन के भावों को लिखकर प्रकट करते हैं तो उसे लिखित भाषा कहते हैं।

सांकेतिक भाषा (Mute Language)

जब हम अपने मन के भावों को संकेत के माध्यम से प्रकट करते हैं तो उसे सांकेतिक भाषा कहते हैं।

लिपि (Script)

भाषा को लिखने के लिए जिन संकेतों का उपयोग किया जाता है, उन्हें लिपि कहते हैं। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है।

व्याकरण (Grammar)

किसी भाषा को शुद्ध रूप में लिखने और बोलने का ज्ञान कराने वाले विशेष ज्ञान को व्याकरण कहते हैं।

विश्व में अनेक भाषाएं प्रचलित हैं। हमारे देश में हिंदी का प्रयोग सबसे अधिक होता है। हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है।

अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न. भाषा किसे कहते हैं? भाषा के कितने रूप होते हैं?

प्रश्न. हमारे देश में सबसे अधिक किस भाषा का प्रयोग होता है?

प्रश्न. लिपि किसे कहते हैं? हिन्दी की लिपि का नाम लिखिए।

2. निम्नलिखित में भाषा के किस रूप का उपयोग हो रहा है?

(क) मोहन गाना गा रहा है।…..

(ख) राधा लिख रही है।…..

(ग) सोहन पढ़ रहा है।…..

(घ) नेता जी भाषण दे रहे हैं ।…..

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-

(क) विचारों को…… प्रकार से प्रकट किया जाता है। (दो / चार)

(ख) भाषा के लिखित रूप को…….भाषा कहते हैं। (लिखित/मौखिक)

(ग). भारत की राष्ट्रभाषा…..है। (अंग्रेज़ी / हिन्दी )

4. नीचे दिए गए कथनों में सही के सामने ( ✓) तथा गलत के सामने (×) का चिह्न लगाइए-

(क) भाषा के बिना हमारा काम नहीं चल सकता। (   )

(ख) हिन्दी की लिपि फ़ारसी है।(    )

(ग) भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं।(    )

(घ) अंग्रेज़ी हमारी राष्ट्रभाषा है।(    )

(ङ) पुस्तकों में लिखित भाषा का प्रयोग होता है।( )

FAQ

प्रश्न. विश्व में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौन सी है?

उत्तर. इंग्लिश

प्रश्न. विश्व में दूसरी सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौन सी है?

उत्तर. मंदारिन/चीनी

प्रश्न. भारत में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौन सी है?

उत्तर. हिन्दी

प्रश्न. भारत में दूसरी सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौन सी है?

उत्तर. बंगाली

प्रश्न. भारत की राष्ट्र भाषा कौन सी है?

उत्तर. हिन्दी

यह भी पढ़ें-

Leave a Comment