वाक्य विचार

शब्दों का जब सही हो मेल, बने वाक्य हम खेलें खेल ।

पढ़ो और विचार करो

  • राम दूध पी रहा है।
  • दूध मीठा है।
  • हूवेल सबसे बड़ा समुद्री जीव है।
  • यह मछली नहीं है।
  • यह हमारी पालतू बिल्ली है। 
  • इसका नाम पूसी है।
  • मदारी डमरू बजा रहा है। 
  • बंदर नाच रहे हैं।

वाक्य (Sentence)

 एक साथ उच्चरित शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं; जैसे- राम दूध पी रहा है।

वाक्य के भाग (Parts of Sentence)

वाक्य के दो भाग होते हैं-

1.उद्देश्य (Subject)

2.विधेय (Predicate)

उद्देश्य (Subject)

वाक्य में जिसके बारे में बात कही जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।

जैसे-

  • सुरेश कोई काम नहीं करता है ।
  • राम मन लगाकर पढ़ता है।

इन वाक्यों में, ‘सुरेश’ तथा ‘राम’ के बारे में बात कही गई है। अतः वाक्य के इस भाग को ‘उद्देश्य’ कहा जाएगा।

विधेय (Predicate)

उद्देश्य के विषय में जो कुछ भी कहा जाता है,उसे विधेय कहते हैं l 

जैसे- 

  • सुरेश कोई काम नहीं करता है ।

इस वाक्य में सुरेश के विषय में बताया गया है- ‘कोई काम नहीं करता है।’ अतः वाक्य के इस भाग को ‘विधेय’ कहा जाएगा।

निम्नलिखित उदाहरणों द्वारा उद्देश्य तथा विधेय को समझिए-

उद्देश्यविधेय
सीताखाना खा रही है।
रामबाज़ार गया है।
मीनाकिताब पढ़ रही है।
राधानृत्य करती है।
मैंअच्छा बच्चा हूँ ।

अभ्यास कार्य-

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(क) वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए l

(ख) वाक्य के कितने भाग होते हैं? उनके नाम लिखिए।

(ग) उद्देश्य किसे कहते हैं?

(घ) विधेय किसे कहते हैं?

2. निम्नलिखित वाक्यों से उद्देश्य एवं विधेय अलग करके लिखिए-

वाक्यउद्देश्यविधेय
(क) रामू तेज़ दौड़ता है।………….……….
(ख) सीता गाना गाती है ।………….……….
(ग) धरती गोल है।………….………
(घ) आम मीठा है।………………….
(ङ) राधा ख़ूब पढ़ती है।…………………

निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करके वाक्य बनाए-

शब्दवाक्य प्रयोग
(क) देश…………………………………………….
(ख) घर…………………………………………….
(ग) पक्षी…………………………………………….
(घ) सुलेख……………………………………………
(ङ) विद्यालय……………………………………………

FAQ

प्रश्न. वाक्य किसे कहते हैं?

उत्तर. एक साथ उच्चरित शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं; जैसे- राम दूध पी रहा है।

प्रश्न. वाक्य के कितने भाग होते हैं?

उत्तर. वाक्य के दो भाग होते हैं; 1.उद्देश्य (Subject) 2.विधेय (Predicate)

प्रश्न. उद्देश्य किसे कहते हैं?

उत्तर. वाक्य में जिसके बारे में बात कही जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।

प्रश्न. विधेय किसे कहते हैं?

उत्तर. उद्देश्य के विषय में जो कुछ भी कहा जाता है,उसे विधेय कहते हैं l 

यह भी पढ़ें-

Leave a Comment