पाठ-1 कैसे पता करें कब क्या हुआ था?(इतिहास जानने के श्रोत)

प्रश्न. इतिहास क्या हैं?

उत्तर. इतिहास, बीते हुए समय और उस समय के लोगों को समझने और जानने का एक साधन है।

प्रश्न. उपलब्ध सामग्री के आधार पर इतिहासकारों ने अतीत को कितने भागों में बांटा है?

उत्तर. तीन

1) पूर्व (प्राक्) ऐतिहासिक काल

2) आद्य ऐतिहासिक काल

3) ऐतिहासिक काल

प्रश्न. पूर्व (प्राक्) ऐतिहासिक काल किसे कहते हैं?

उत्तर. वह समय जिसके लिए कोई भी लिखित सामग्री उपलब्ध नहीं है, पूर्व (प्राक्) ऐतिहासिक काल कहलाता है।

प्रश्न. आद्य ऐतिहासिक काल किसे कहते हैं?

उत्तर. वह समय जिससे संबंधित लिखित साक्ष्य प्राप्त तो हैं किंतु उसे पढ़ा नहीं जा सकता है, उसे आद्य ऐतिहासिक काल कहते हैं।

प्रश्न. ऐतिहासिक काल किसे कहते हैं?

उत्तर. वह काल या समय जिसके विषय में लिखित सामग्री से जानकारी मिलती है एवं उसे पढ़ा भी जा सकता है। ऐसे काल या समय को ऐतिहासिक काल कहते हैं।

प्रश्न. पुरातत्व से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. प्राचीन काल में मानव द्वारा प्रयोग में लाई गई वस्तुओं, निर्मित मंदिरों एवं इमारतों आदि के अवशेषों का अध्ययन पुरातत्व कहलाता है।

प्रश्न. पुरातत्ववेत्ता किसे कहते हैं?

उत्तर. पुरातत्व का अध्ययन करने वाले पुरातत्ववेत्ता कहलाते हैं।

प्रश्न. स्तंभ लेख से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. स्तंभ यानी पत्थर के खंभों पर लिखे लेख पत्र को स्तंभ लेख कहते हैं।

प्रश्न. शिलालेख से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. पत्थर की चट्टानों पर लिखे लेख शिलालेख कहलाते हैं।

प्रश्न. भोजपत्र से क्या अभिप्राय है?

उत्तर. भुर्ज नामक पेड़ की छाल पर लिखे गए लेख पत्र को भोजपत्र के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न. ताड़पत्र से क्या समझते हैं?

उत्तर. प्राचीन समय में कागज के अभाव में ताड़ के पेड़ के चौड़े पत्तों पर लिखा जाता था, जिसे ताड़पत्र कहा जाता है।

प्रश्न. इतिहास को जानने के प्रमुख स्रोत या साधन कौन-कौन से हैं?

उत्तर. इतिहास को जानने के प्रमुख स्रोत या साधन निम्नलिखित हैं:

1) पुरातात्विक श्रोत जैसे- अभिलेख, सिक्के, मुहरें, आदि

2) साहित्यिक श्रोत जैसे- ताड़पत्र, भोजपत्र, ताम्रपत्र, साहित्यिक ग्रंथ आदि

प्रश्न. अभिलेख से क्या अभिप्राय है?

उत्तर. अभिलेख पत्थर अथवा कठोर धातु पर उत्कीर्ण किए गए लेख होते थे।

प्रश्न. अशोक का रूम्मिनदेई अभिलेख कहां से प्राप्त हुआ था?

उत्तर. अशोक का रूम्मिनदेई अभिलेख नेपाल स्थित लुम्बिनी से प्राप्त हुआ था।

प्रश्न. ‘लुम्बिनी में उपज का आठवां भाग कर के रूप में लिया जाएगा’,अशोक की या घोषणा किस अभिलेख में मिलती है?

उत्तर. रूम्मिनदेई अभिलेख

प्रश्न. अशोक का रूम्मिनदेई अभिलेख किस लिपि में लिखा गया है?

उत्तर. ब्राह्मी लिपि में

प्रश्न. ब्राह्मी लिपि किस ओर से किस ओर लिखी जाती थी?

उत्तर. बाएँ से दाएँ

प्रश्न. सिक्के एवं मुहरों से क्या जानकारी प्राप्त की जा सकती है?

उत्तर. सिक्कों से तत्कालीन शासक का नाम, उसका समय, सिक्कों की बनावट से उस समय की कला तथा धातु से उस समय की आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्न. किस गुप्त शासक को सिक्के पर घुड़सवारी करते हुए दिखाया गया है?

उत्तर. कुमारगुप्त प्रथम

प्रश्न. कुछ हड़प्पा कालीन मुहरें मेसोपोटामिया से मिली हैं, इससे किस बात का पता चलता है?

उत्तर. हड़प्पा कालीन मुहरों के मेसोपोटामिया में मिलने से पता चलता है कि हड़प्पावासियों का व्यापार मेसोपोटामिया से होता था।

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता का एक पुरास्थल धौलावीरा कहां स्थित है?

उत्तर. गुजरात

प्रश्न. किस हड़प्पकालीन स्थल से नगर निर्माण योजना, जल निकास प्रबंध के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?

उत्तर. धौलावीरा

प्रश्न. स्तूप से क्या अभिप्राय है?

उत्तर. स्तूप का शाब्दिक अर्थ है- टीला। प्राय: सभी स्तूपों के अंदर एक डिब्बे में महात्मा बुद्ध या उनके अनुयायियों के शरीर के अवशेष (जैसे- दांत, हड्डी, राख) या उनके द्वारा प्रयोग में लाई गई सामग्री, पत्थर अथवा सिक्के रखे रहते हैं।

प्रश्न. धमेख स्तूप कहां स्थित है?

उत्तर. सारनाथ (उत्तर-प्रदेश)

प्रश्न. धमेख स्तूप का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर. मौर्य वंश के शासक अशोक ने

प्रश्न. महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था?

उत्तर. सारनाथ में

प्रश्न. रामायण की रचना किसने की थी?

उत्तर. महर्षि वाल्मीकि

प्रश्न. महाभारत की रचना किसने की थी?

उत्तर. वेदव्यास 

प्रश्न. अर्थशास्त्र की रचना किसने की थी? 

उत्तर. कौटिल्य (चाणक्य)

प्रश्न. राजतरंगिणी की रचना किसने की थी? 

उत्तर. कल्हण 

प्रश्न. अर्थशास्त्र किस विषय पर लिखी गई पुस्तक है?

उत्तर. राजनीति शास्त्र 

प्रश्न. इंडिका नामक पुस्तक किसने लिखी थी?

उत्तर. मेगस्थनीज

प्रश्न मेगस्थनीज कौन था?

उत्तर. यूनानी राजदूत 

प्रश्न. गुप्त काल में कौन सा चीनी यात्री भारत आया था?

उत्तर. फाह्यान

प्रश्न. हर्षवर्धन के समय किस चीनी यात्री ने भारत की यात्रा की थी?

उत्तर. ह्वेनसांग (श्वेन-त्सांग)

प्रश्न. इतिहास में B.C. का क्या तात्पर्य है?

उत्तर. B.C. का फुल फॉर्म है, Before Christ; हिंदी में इसे ईसा पूर्व के रूप में लिखा जाता है। ईसा पूर्व का तात्पर्य है ईसा मसीह (ईसाई धर्म के प्रवर्तक) के जन्म से पहले का समय। जो घटनाएं ईसा मसीह के जन्म से पहले की हैं उनकी तिथि इतिहास में ईसा पूर्व के रूप में प्रदर्शित की जाती है।

प्रश्न. इतिहास में A.D. का क्या तात्पर्य है?

उत्तर. ईस्वी को अंग्रेजी में A.D. लिखा जाता है। A.D. लैटिन भाषा के दो शब्दों ‘एनो डाॅमनी’ से बना है। A.D. का मतलब ईसा मसीह के जन्म का वर्ष अर्थात् ईसा मसीह के जन्म के बाद की तिथियों के लिए इतिहास में A.D. या ईस्वी का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न. पुरास्थल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. पुरास्थल वह स्थान है जहां खुदाई से औजार, बर्तन और इमारतों के अवशेष मिलते हैं। पुरास्थल अधिकांशत: जल स्रोतों जैसे- नदी, तालाब, झील व समुद्र के किनारे पाए जाते हैं।

प्रश्न. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है?

उत्तर. महाभारत

प्रश्न. विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय कहां स्थित है एवं उसका क्या नाम है?

उत्तर. लंदन में, ब्रिटिश म्यूजियम

प्रश्न. भारतीय पुरातत्व विभाग का जन्मदाता किसे माना जाता है?

उत्तर. अलेक्जेंडर कनिंघम को

प्रश्न. संग्रहालय से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. संग्रहालय, वह स्थान होता है जहां ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वस्तुओं को सुरक्षित रखा जाता है।

प्रश्न. धर्मेत्तर साहित्य का क्या अभिप्राय है?

उत्तर. धार्मिक साहित्य से भिन्न साहित्यिक ग्रंथों को धर्मेत्तर साहित्य के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है।

प्रश्न. जातक कथाएं क्या है?

उत्तर. महात्मा बुद्ध के पूर्व जन्म की कथाओं को जातक कथाएं कहा जाता है।

प्रश्न. जातक कथाएं किस भाषा में लिखी गई हैं?

उत्तर. पाली भाषा में

प्रश्न. कश्मीर के 11वीं 12वीं शताब्दी के इतिहास के विषय में जानकारी किस पुस्तक से मिलती है?

उत्तर. राजतरंगिणी

प्रश्न छठी शताब्दी ईसा पूर्व की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर किन धार्मिक ग्रंथों से जानकारी मिलती है?

उत्तर. जैन एवं बौद्ध साहित्य से

प्रश्न. आर्यों के संबंध में जानकारी किस धार्मिक साहित्य से मिलती है?

उत्तर. वेदों से

प्रश्न. किसी स्थान की खुदाई करते समय पुरातत्वविद कैसे समझते हैं कि कौन से स्तर पहले के हैं और कौन से बाद के हैं?

उत्तर. जब किसी स्थान की खुदाई की जाती है तो सबसे निचला स्तर सबसे पुराना होता है और उसके बाद के स्तर बाद के युगों के होते हैं।

प्रश्न चंद्रगुप्त मौर्य कालीन सामाज की झलक किस पुस्तक से मिलती है?

उत्तर. इंडिका से

प्रश्न. गुप्त काल से संबंधित जानकारी किस चीनी यात्री के यात्रा वृतांत से मिलती है?

उत्तर. फाह्यान

प्रश्न. हर्षवर्धन के शासनकाल के विषय में जानकारी किस चीनी यात्री के यात्रा वृतांत से मिलती है?

उत्तर. ह्वेनसांग

Leave a Comment