प्रकृति(कक्षा-5)पाठ-19 राष्ट्रीय एकता

प्रकृति(कक्षा-5) पाठ-19 राष्ट्रीय एकता

संपूर्ण पाठ, प्रश्न-उत्तर के रूप में

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न. गांधी जी का पूरा नाम क्या है?

उत्तर. मोहन दास करमचंद गांधी

प्रश्न. गांधी जी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर. 2 अक्टूबर 1869

प्रश्न. गांधी जी का जन्म कहां पर हुआ था?

उत्तर. गुजरात प्रांत के पोरबंदर में

प्रश्न. गांधी जी को अन्य किन-किन नामों से जाना जाता है?

उत्तर. बापू, राष्ट्रपिता, महात्मा

प्रश्न. गांधी जी ने किस मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया था?

उत्तर. सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर

प्रश्न. हमारे राष्ट्रध्वज को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर. तिरंगा

प्रश्न. हमारे राष्ट्रध्वज में प्रमुखत: कौन-कौन से रंग हैं?

उत्तर. केसरिया, सफेद, हरा

प्रश्न. राष्ट्रध्वज का केसरिया रंग किसका प्रतीक है?

उत्तर. बलिदान का प्रतीक

प्रश्न. राष्ट्रध्वज का सफेद रंग किस चीज का प्रतीक है?

उत्तर. शांति का प्रतीक

प्रश्न. राष्ट्रध्वज का हरा रंग किस चीज का प्रतीक है?

उत्तर. धरती की हरियाली का प्रतीक

प्रश्न. राष्ट्रध्वज के बीच के सफेद वाले भाग में बनी आकृति को क्या कहते हैं?

उत्तर. चक्र

प्रश्न. राष्ट्रध्वज में बने चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?

उत्तर. 24

प्रश्न. राष्ट्रध्वज में बने चक्र का रंग क्या है?

उत्तर. गाढ़ा नीला

प्रश्न. राष्ट्रध्वज में बना चक्र किस चीज का प्रतीक है?

उत्तर. उन्नति की ओर अग्रसर होने का प्रतीक

प्रश्न. हमारे राष्ट्रगान का नाम क्या है?

उत्तर. जन-गण-मन

प्रश्न. हमारे राष्ट्रगान की रचना किसने की थी?

उत्तर. गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर

प्रश्न. राष्ट्रगान को गाने में कुल कितना समय लगता है?

उत्तर. 52 सेकेंड

प्रश्न. राष्ट्रगान खड़े होकर किस मुद्रा में गाना चाहिए?

उत्तर. सावधान की मुद्रा में

प्रश्न. हमारा राष्ट्रगीत कौन सा है?

उत्तर. वंदे मातरम्

प्रश्न. राष्ट्रगीत की रचना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर. बंकिम चंद्र चटर्जी

प्रश्न. हमारा राष्ट्रीय पशु कौन है?

उत्तर. बाघ

प्रश्न. हमारा राष्ट्रीय पुष्प क्या है?

उत्तर. कमल

प्रश्न. हमारा राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है?

उत्तर. मोर

प्रश्न. हमारा राजचिह्न कहां से लिया गया है?

उत्तर. अशोक स्तंभ से

प्रश्न. हमारे देश की स्थल सीमा की लंबाई लगभग कितनी है?

उत्तर. 15500 किलोमीटर

प्रश्न. हमारे देश की समुद्री सीमा की लंबाई लगभग कितने किलोमीटर है?

उत्तर. 7500 किलोमीटर

प्रश्न. रक्षा संबंधी कार्य कौन सा मंत्रालय करता है?

उत्तर. रक्षा मंत्रालय

प्रश्न. तीनों सेनाओं यथा, थल सेना, जल सेना और वायु सेना का मुख्यालय कहां पर है?

उत्तर. नई दिल्ली में

प्रश्न. बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण यदि देश की सुरक्षा संकट में हो तो कौन आपातकाल की घोषणा कर सकता है?

उत्तर. राष्ट्रपति

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न. हमारे देश में कितने राष्ट्रीय पर्व मनाएं जातें हैं,सभी का नाम लिखिए?

उत्तर. तीन

  • 15 अगस्त(स्वतंत्रता दिवस)
  • 26 जनवरी(गणतंत्र दिवस
  • 2 अक्टूबर(गांधी जयंती)

प्रश्न. ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ किसे कहते हैं?

उत्तर. हमारे देश के कुछ राष्ट्रीय चिह्न हैं, जो हमारे राष्ट्र की एकता की पहचान है; इन्हें ही हम ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ कहते हैं. जैसे-राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राजचिह्न, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पुष्प, राष्ट्रीय पक्षी आदि.

प्रश्न. प्रतिवर्ष गांधी जयंती किस तारीख को और क्यों मनाई जाती है?

उत्तर. प्रतिवर्ष गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है क्योंकि इसी दिन गांधी जी का जन्म हुआ था.

प्रश्न. सेना के अतिरिक्त और कौन से अर्द्धसैनिक बल हैं, उनका नाम लिखिए?

उत्तर. सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, असम राइफल्स, तटरक्षक बल इत्यादि.

प्रश्न. देश के अंदर अशांति और असुरक्षा से निपटने के लिए कौन मुख्य रूप से काम करता है?

उत्तर. पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आदि

प्रश्न. सेना क्या कार्य करती है?

उत्तर. देश के बाहरी शत्रुओं का सामना करना सेना का प्रमुख कार्य है.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर. हमारे देश में कई वर्षों तक विदेशियों का शासन रहा था. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष करके देश को विदेशी शासन से मुक्त कराया था. हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था, इसीलिए प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

प्रश्न. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है?

उत्तर. 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिलने के बाद देश को चलाने के लिए नियम कानून बनाए गए.इन नियम कानूनों को एक पुस्तक में लिपिबद्ध किया गया जिसे संविधान कहते हैं. 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान संपूर्ण देश में लागू हुआ तथा देश गणतंत्र घोषित हुआ, इसीलिए हम प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं.

Leave a Comment