पाठ-2, पाषाण काल (आखेटक, संग्राहक एवं उत्पादक मानव)

प्रश्न. मानवशास्त्रियों के अनुसार आज से लगभग कितने वर्ष पूर्व मानव विकास की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी?

उत्तर. लगभग दो करोड़ वर्ष पूर्व

प्रश्न. मानवशास्त्री किसे कहते हैं?

उत्तर. मानव के विकास, विभेद आदि की जानकारी देने वाले मानव शास्त्री कहलाते हैं।

प्रश्न. मानव विकास की प्रक्रिया में मानव में कौन से महत्वपूर्ण शारीरिक परिवर्तन आए?

उत्तर. मानव विकास की प्रक्रिया में मानव में निम्नलिखित महत्वपूर्ण शारीरिक परिवर्तन आए-

  • दोनों पैरों पर खड़े होकर सीधे चलना।
  • अंगूठे के कारण वस्तुओं को पकड़ने की क्षमता का विकास होना जिससे महत्वपूर्ण कार्यों को करना आसान हुआ।
  • मस्तिष्क के आकार एवं क्षमता में विस्तार।
  • मनुष्य में लंबाई, चौड़ाई एवं गहराई अर्थात थ्री डाइमेंशनल को देखने की क्षमता का होना।

प्रश्न. पाषाण काल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. पाषाण काल अर्थात् पत्थर का समय या काल। मानव ने अपनी रक्षा और अपनी भूख मिटाने के लिए सर्वप्रथम पत्थर के औजारों का सबसे अधिक उपयोग किया था, इसलिए इस युग को पाषाण काल कहते हैं।

प्रश्न. पाषाण युग को कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर. पत्थर से बने औजारों में समय-समय पर परिवर्तन हुए, इसलिए पाषाण युग को इन औजारों की भिन्नता के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है।

  • पुरापाषाण काल
  • मध्यपाषाण काल
  • नवपाषाण काल

प्रश्न. किस पाषाण काल के मानव में सामुदायिक जीवन का विकास हुआ?

उत्तर. नवपाषाण काल के

प्रश्न. मनुष्य ने किस काल में हड्डी के औजार बनाना प्रारंभ किया था?

उत्तर. पुरापाषाण काल में

प्रश्न. किस काल में मानव मिट्टी के बर्तन बनाना तथा बर्तनों पर नक्काशी एवं चित्रकारी में रंगों का प्रयोग करने लगा?

उत्तर. नवपाषाण काल

प्रश्न. मनुष्य को आग की जानकारी किस काल में हुई थी?

उत्तर. पुरापाषाण काल में

प्रश्न. मानव ने किस जानवर को सर्वप्रथम पालतू बनाया था?

उत्तर. कुत्ता

प्रश्न. हत्थेदार कुल्हाड़ी और हंसिया किस पाषाण काल के प्रमुख औजार थे?

उत्तर. नवपाषाण काल के

प्रश्न. मनुष्य ने चित्र बनाना किस काल में सीखा था?

उत्तर. पुरापाषाण काल में

प्रश्न. किस पाषाण काल में खेती के साथ पशुपालन भी प्रारंभ हुआ?

उत्तर. नवपाषाण काल में

प्रश्न. मनुष्य ने झुंड बनाकर शिकार करना किस पाषाण काल से प्रारंभ किया था?

उत्तर. पुरापाषाण काल से

प्रश्न. पुरापाषाण काल के मानव की अवस्था क्या थी?

उत्तर. आखेटक की

प्रश्न. मानव किस काल में संग्राहक बन गया था?

उत्तर. मध्यपाषाण काल में

प्रश्न. मानव को खेती का ज्ञान कैसे हुआ?

उत्तर. मानव अपने आस-पास उगे हुए अनाजों को एकत्रित करता था। अनाज के दाने गीली मिट्टी में अथवा इधर-उधर गिरे होंगे। इन्हीं स्थानों पर फिर से वही अनाज उगे। जब मानव ने ऐसा होते हुए देखा तब उसे ज्ञात हुआ कि अनाज के दानों से बार-बार अनाज उगाया जा सकता है, इस प्रकार से उसे खेती का ज्ञान हुआ।

प्रश्न. मनुष्य ने अपने मृतकों को कब्र में दफनाना किस पाषाण काल से प्रारंभ कर दिया था?

उत्तर. पुरापाषाण काल में

प्रश्न. मानव ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया?

उत्तर. तांबे का

प्रश्न. नवपाषाण काल का प्रारंभ कब से माना जाता है?

उत्तर. पुरातत्वविदों का यह मानना है कि मानव ने जब से भली-भांति खेती करना प्रारंभ कर दिया, तभी से नवपाषाण काल का प्रारंभ होता है।

प्रश्न. पुरापाषाण काल की अपेक्षा मध्य पाषाण काल के औजारों में क्या परिवर्तन आया था?

उत्तर. मध्य पाषाण काल के औजार पुरापाषाण काल के औजार की अपेक्षा तुलनात्मक रूप से छोटे थे।

प्रश्न. पहिए का आविष्कार किस पाषाण काल में हुआ?

उत्तर. नवपाषाण काल में

प्रश्न. ताम्र पाषाण युग से क्या अभिप्राय है?

उत्तर. नवपाषाण युग के अंत होते-होते पत्थर के साथ-साथ तांबे का प्रयोग शुरु हो गया था जिसके कारण इस युग को ताम्र पाषाण युग कहा गया।

प्रश्न. नवपाषाण काल के मानव सभ्यता के इतिहास का सबसे बड़ा परिवर्तन क्या था?

उत्तर. नवपाषाण काल का मानव खेती के कारण भोजन संग्राहक से भोजन उत्पादक बन गया।

प्रश्न. शवों के साथ खाने पीने की चीजें, बर्तन, हथियार आदि क्यों दफनाया जाते थे?

उत्तर. तत्कालीन मानव का विश्वास था कि मरने के बाद भी व्यक्ति इनका उपयोग करेगा इसीलिए शवों के साथ खाने पीने की चीजें, बर्तन, हथियार आदि दफनाए जाते थे।

प्रश्न. कांसा किस-किस धातु को मिलाकर बनता है?

उत्तर. तांबे एवं जस्ते को मिलाकर

प्रश्न. किस काल में मानव मिट्टी के बने घरों एवं घास फूस के छप्पर वाले घरों में रहने लगा था?

उत्तर. नवपाषाण काल में

यह भी पढ़ें:

1 thought on “पाठ-2, पाषाण काल (आखेटक, संग्राहक एवं उत्पादक मानव)”

  1. पाषाण काल की बहुत अच्छी जानकारी👌
    छोटे छोटे प्रश्नों का सरल और आसान जवाब।बच्चों के लिए बहुत उपयोगी।

    Reply

Leave a Comment