पाठ-4, वैदिक काल (1500 ई.पू. से 600 ई.पू.)

प्रश्न. वैदिक काल से क्या तात्पर्य है?

उत्तर.  वह युग जिसके बारे में ज्ञान वैदिक साहित्य से होता है।

प्रश्न. वैदिक सभ्यता को और किस नाम से जानते हैं?

उत्तर. आर्य सभ्यता

प्रश्न. आर्य का क्या अर्थ होता है?

उत्तर. श्रेष्ठ या उत्तम

प्रश्न. वैदिक संस्कृति का विकास किस सभ्यता के बाद माना जाता है?

उत्तर. हड़प्पा सभ्यता के

प्रश्न. भारत में आर्य सभ्यता का प्रारंभ किस स्थान से होता है?

उत्तर. सप्त सैंधव प्रदेश

प्रश्न. वैदिक काल को कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर. दो भागों में

  • ऋग्वैदिक काल (1500 ई. पू. से 1000 ई. पू. तक)
  • उत्तर वैदिक काल (1000 ई. पू. से 600 ई. पू.)

प्रश्न. सप्त सैंधव प्रदेश की नदियों के नाम बताइए?

उत्तर. सिंधु, झेलम, चिनाव, रावी, व्यास, सतलज, सरस्वती

प्रश्न. ब्रह्मवर्त आज के समय में कौन सा क्षेत्र था?

उत्तर. दिल्ली के आस पास का क्षेत्र

प्रश्न. ब्रह्मर्षि कौन सा क्षेत्र था?

उत्तर. गंगा, यमुना का दो आब वाला क्षेत्र

प्रश्न. आर्यावर्त का विस्तार कहां से कहां तक था?

उत्तर. हिमालय से विंध्याचल पर्वत तक

प्रश्न. दक्षिणापथ कौन सा क्षेत्र था?

उत्तर. विंध्याचल पर्वत के दक्षिण ओर का क्षेत्र

प्रश्न. दो-आब से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. दो नदियों के बीच का उपजाऊ क्षेत्र

प्रश्न. वेद शब्द किससे बना है?

उत्तर.  विद से जिसका अर्थ है- जानना

प्रश्न.  वेदों की संख्या कितनी है सभी का नाम बताइए?

उत्तर. चार

  • ऋग्वेद
  • यजुर्वेद
  • सामवेद
  • अथर्वेद

प्रश्न. सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?

उत्तर. ऋग्वेद

प्रश्न. ऋग्वेद के कितने मंडल या भाग है?

उत्तर. 10 (दस)

प्रश्न. ऋग्वेद किस बारे में है?

उत्तर. देवताओं से संबंधित प्रार्थना, जिसे ऋचा कहते हैं।

प्रश्न. गायत्री मंत्र किस वेद से लिया गया है?

उत्तर. ऋग्वेद

प्रश्न. भारतीय संगीत के सप्तस्वर किस वेद में दिए हैं?

उत्तर. सामवेद

प्रश्न. यजुर्वेद किससे संबंधित है?

उत्तर. यज्ञों तथा उसे करने की विधियों

प्रश्न. अथर्वेद का संबंध किससे है?

उत्तर. तंत्र-मंत्र, जादू-टोने

प्रश्न. आर्य कबीलों में रहते थे, कबीलों  को किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर. जन

प्रश्न. जन का स्वामी कौन होता था?

उत्तर. राजा

प्रश्न. जन किससे मिल कर बना था?

उत्तर. विश

प्रश्न. विश का प्रधान कौन होता था?

उत्तर. विशपति

प्रश्न. विश किसमें बटा था?

उत्तर. ग्रामों में

प्रश्न. ग्राम के प्रधान को क्या कहते थे?

उत्तर. ग्रामणी

प्रश्न. राजा पर नियंत्रण रखने के लिए कौन सी संस्थाएं थी?

उत्तर. सभा और समिति

प्रश्न. राजा का चुनाव किस समिति द्वारा किया जाता था?

उत्तर. सभा द्वारा

प्रश्न. सभा में कुछ लोग जो विशेष आसन पर बैठते थे क्या कहलाते थे?

उत्तर. राजन्य

प्रश्न. जन का खर्च चलाने के लिए राजा जन के लोगों से जो उपहार लेता था उसे क्या कहते थे?

उत्तर. बलि

प्रश्न. बलि के रूप में राजा क्या प्राप्त करता था?

उत्तर. अनाज, घी, वस्त्र, घड़ा, आभूषण, गाय आदि

प्रश्न.  आर्यों का सबसे प्रिय देवता कौन था?

उत्तर. इंद्र जो युद्ध में विजय दिलाता था।

प्रश्न.  यज्ञ कराने वाला क्या कहलाता था?

उत्तर. पुरोहित

प्रश्न. परिवार का मुखिया क्या कहलाता था?

उत्तर. कुलप या गृहपति

प्रश्न. वेदों में किन महिलाओं का वर्णन है ?

उत्तर. लोपामुद्रा, घोषा, शची आदि

प्रश्न.  दिए गए वैदिक कालीन शब्दो का अर्थ लिखो- दधि, नवनीत, घृत, यव, गोधूम, ब्रीहि

 उत्तर.

दधिदही
 नवनीतमक्खन
घृतघी
यवजौ
गोधूमगेंहू
 ब्रीहिचावल

प्रश्न. आश्रम व्यवस्था में कितने आश्रम या अवस्थाएं थी?

उत्तर. चार; ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ, संन्यास

प्रश्न. आर्यों की भाषा क्या थी?

उत्तर. संस्कृत

प्रश्न. पणि शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?

उत्तर. गाय चुराने वालों के लिए

प्रश्न. गाय चुराने वालों को आर्य किस नाम से संबोधित करते थे?

उत्तर. दस्यु

प्रश्न. वस्तुओं को खरीदने में किसका प्रयोग किया जाता था?

उत्तर. गाय का

प्रश्न. वेदों में किस पशु को अघन्या कहा गया है?

उत्तर. गाय

प्रश्न. अयस शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?

उत्तर. धातु के लिए

प्रश्न. लोहे की खोज किस काल में हुई?

उत्तर. उत्तर वैदिक काल में

प्रश्न. किसे वेदांत भी कहा जाता है?

उत्तर. उपनिषद

प्रश्न. उपनिषदों की संख्या कितनी है?

उत्तर. 108

प्रश्न. भारत का आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जतये’ कहाँ से लिया गया है?

उत्तर. मुण्डकोपनिषद

प्रश्न. रामायण की रचना किसने की थी?

उत्तर. महर्षि वाल्मीकि ने

प्रश्न. महाभारत की रचना किसने की थी?

उत्तर. महर्षि वेदव्यास ने

प्रश्न. वेदों में उल्लिखित प्रमुख जन कौन-कौन से थे?

उत्तर. पुरूजन, यदुजन, तुरुवशजन, भरतजन आदि

प्रश्न. ब्राह्मण ग्रंथों की रचना क्यों की गई थी?

उत्तर. यज्ञ के विधान तथा क्रियाओं को समझने के लिए

ऋग्वैदिक काल से उत्तर वैदिक काल में आए परिवर्तन

ऋग्वैदिक कालउत्तर वैदिक काल
जीवन गतिशील था।जीवन स्थाई हो गया।
राजा का पद वंशानुगत नहीं था।राजा का पद वंशानुगत हो गया।
वर्ण व्यवस्था नहीं थी।वर्ण व्यवस्था विकसित हो गई।
पशुपालन मुख्य व्यवसाय था।कृषि मुख्य व्यवसाय बन गया

शब्दों के समानता के कुछ उदाहरण

संस्कृतफारसीलातिनअंग्रेजी
पितृपितरपाटरफादर
मातृमादरमाटरमदर

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment