पाठ-3, नदी घाटी की सभ्यता-हड़प्पा सभ्यता

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता का विकास किस नदी के तट पर हुआ?

उत्तर. सिंधु नदी

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता का समय कब से कब तक रहा?

उत्तर. लगभग 2500 ई. पू. से 1520 ई. पू. तक

प्रश्न. हड़प्पा की खोज किस वर्ष हुई थी?

उत्तर. वर्ष 1921

प्रश्न. मोहनजोदड़ो क्या है?

उत्तर. हड़प्पा कालीन नगर

प्रश्न. मोहनजोदड़ो का क्या अर्थ है?

उत्तर. मृतकों का टीला

प्रश्न. किस हड़प्पा कालीन स्थल से मनका बनाने का कारखाना प्राप्त हुआ है?

उत्तर. चन्हूदड़ों से

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से एक बड़ा व पक्का स्नानागार मिला है?

उत्तर. मोहनजोदड़ो से

प्रश्न. हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से बंदरगाह के अवशेष मिले हैं?

उत्तर. लोथल

प्रश्न. कांसे की बनी नर्तकी की मूर्ति किस हड़प्पा कालीन स्थल से प्राप्त हुई है?

उत्तर. मोहनजोदड़ो से

प्रश्न. मेसोपोटामिया सभ्यता का विकास किन नदियों के किनारे हुआ था?

उत्तर. दजला एवं फरात

प्रश्न. मेसोपोटामिया सभ्यता का समय कब से कब तक रहा?

उत्तर. 5000 ई. पू. से 2000 ई.पू.

प्रश्न. मेसोपोटामिया का वर्तमान नाम क्या है?

उत्तर. इराक

प्रश्न. मेसोपोटामिया सभ्यता की लिपि कैसी थी?

उत्तर. चित्रात्मक

प्रश्न. मिश्र सभ्यता का विकास किस नदी के तट पर हुआ था ?

उत्तर. नील नदी के

प्रश्न. मिस्र सभ्यता का समय कब से कब तक रहा?

उत्तर. 5000 ई. पू. से 2000 ई. पू.

प्रश्न. क्रीट सभ्यता किसके किनारे विकसित हुई?

उत्तर. भूमध्य सागर के

प्रश्न. क्रिट सभ्यता का समय कब से कब तक रहा?

उत्तर. लगभग 3000 ई. पू. से 1500 ई. पू.

प्रश्न. चीन की सभ्यता का विकास किस नदी के तट पर हुआ?

उत्तर. ह्वांगहो नदी

प्रश्न. चीन की सभ्यता का समय क्या था?

उत्तर. लगभग 2500 ई. पू.

प्रश्न. कागज का आविष्कार सर्वप्रथम किस देश में हुआ था?

उत्तर. चीन

प्रश्न. किस सभ्यता के बर्तनों की मांग सुंदर चित्रकारी के कारण दूसरे देशों में भी थी?

उत्तर. क्रीट सभ्यता

प्रश्न. किस सभ्यता को नील नदी का वरदान कहते हैं?

उत्तर. मिस्र सभ्यता

प्रश्न. किस सभ्यता को ‘कांस्य युगीन’ सभ्यता कहा जाता है?

उत्तर. हड़प्पा सभ्यता को

प्रश्न. ‘ममी’ किस सभ्यता की विशेषता है?

उत्तर. मिश्र सभ्यता की

प्रश्न. हड़प्पा लिपि किस ओर से किस ओर लिखी जाती थी?

उत्तर. दाएं से बाएं

प्रश्न. साटन के कपड़े तथा बांस पर लिखना सबसे पहले किस देश में शुरू हुआ था?

उत्तर. चीन में

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता के लोग किस तरह से व्यापार करते थे?

उत्तर. वस्तु विनिमय (एक वस्तु के बदले दूसरे की वस्तु का लेना और देना)

प्रश्न. किस सभ्यता को द्वीप सभ्यता भी कहते थे?

उत्तर. क्रीट सभ्यता को

प्रश्न. लोथल किस राज्य में स्थित है?

उत्तर. गुजरात में

प्रश्न. सिंधु घाटी की सभ्यता ग्रामीण सभ्यता थी या नगरीय सभ्यता?

प्रश्न. सर्वप्रथम कपास उत्पादन का श्रेय किस सभ्यता के लोगों को है?

उत्तर. हड़प्पा सभ्यता

प्रश्न. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का व्यापार किसके साथ होता था?

उत्तर. मेसोपोटामिया (इराक)

प्रश्न. ‘हड़प्पा सभ्यता’ यह नाम कैसे पड़ा?

उत्तर. हड़प्पा नामक स्थल से इस सभ्यता के अवशेष सबसे पहले मिले थे इसलिए इसे ‘हड़प्पा सभ्यता’ कहते हैं।

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता के कौन से प्रमुख स्थल भारत में स्थित है?

उत्तर. रोपण (पंजाब), कालीबंगा (राजस्थान), लोथल (गुजरात), दायमाबाद (महाराष्ट्र) आदि

प्रश्न. विश्व की प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं कौन सी हैं?

उत्तर. मेसोपोटामिया सभ्यता, मिस्र सभ्यता, चीन की सभ्यता, क्रीट सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता को आद्य ऐतिहासिक युग के अंतर्गत क्यों रखा गया है?

उत्तर. विद्वान आज भी हड़प्पा सभ्यता की लिखावट को पढ़ नहीं पाए हैं इसलिए हड़प्पा सभ्यता को आद्य ऐतिहासिक युग के अंतर्गत रखा गया है।

प्रश्न. ‘जिगुरत’ क्या थे?

उत्तर. मेसोपोटामिया सभ्यता के प्रमुख देवताओं के निवास स्थान को ‘जिगुरत’ कहा जाता था।

प्रश्न. पिरामिड क्या हैं?

उत्तर. पिरामिड मिस्र के राजाओं के मकबरे हैं।

प्रश्न. ‘ममी’ शब्द से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. मिस्र की सभ्यता में शवों को संरक्षित करने के लिए उनके शरीर पर नाइट्रोजन नामक पदार्थ का लेप लगाकर उसे पतले एवं मुलायम कपड़े से ढक देते थे, इस प्रकार के शरीर को ‘ममी’ कहते थे।

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता के धर्म की प्रमुख विशेषताएं क्या थी?

उत्तर. मातृ शक्ति की उपासना, शिव की पूजा, वृक्ष पूजा और पशु पूजा

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment